सौरव गांगुली की हुई सफल एंजियोप्लास्टी, हालत अब खतरे से बाहर

By: Pinki Sat, 02 Jan 2021 5:18:35

सौरव गांगुली की हुई सफल एंजियोप्लास्टी, हालत अब खतरे से बाहर

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (48) की तबीयत बिगड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। वुडलैंड्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए खुशखबरी दी है, 'सौरव गांगुली की हालत अब स्थिर है। गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई जिसके बाद दिल की नसों में स्टेंट डाला गया। फिलहाल सौरव गांगुली बिलकुल ठीक हैं। भगवान का शुक्रिया।'

इससे पहले डॉक्टर्स ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। सौरव गांगुली का हेल्थ बुलिटिन जारी करते हुए अस्पताल ने कहा था, 'सौरव गांगुली को अपने घर के जिम में ट्रेडमिल करते समय सीने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। जब वह दोपहर 1 बजे अस्पताल आए, तो उनकी पल्स 70/मिनट थी और बीपी 130/80 मिमी एचजी था। ECG और ECO टेस्ट की रिपोर्ट के बाद अभी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई।'

आपको बता दे, गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई। रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में एडमिट कराया।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com